rajkumar chahar yogi adityanath

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए 22 अप्रैल अहम, चौ. बाबूलाल के बारे में हो सकता है फैसला, जानिए और क्या संभावना है

Election POLITICS

किरावली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सभा संबोधित करेंगे

वायुसेना के पूर्व अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया भी आ रहे हैं

भाजपा विधायक के पुत्र रामेश्वर ने चुनौती के साथ निर्दलीय पर्चा भरा है

डॉ. संजीव पाल सिंह और प्रशांत पौनिया की प्रतिक्रिया भी पढ़ने लायक

 

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए 22 अप्रैल, 2024 की तारीख अहम है। इस दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामवीर क्रीड़ा स्थल, किरावली में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उनके साथ वायुसेना के पूर्व अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया भी होंगे। वे मूल रूप से बाह के रहने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ कुछ कठोर निर्णय लेने वाले हैं। साथ ही श्रोताओं को संकल्प दिलाया जएगा कि उन्हें भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं। पार्टी ने उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 22 अप्रैल को फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौधरी बाबूलाल के बारे में पार्टी कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। यह चर्चा है कि या तो रामेश्वर सिंह पर्चा वापस लेंगे अन्यथा ऐसा निर्णय हो सकता है जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं है। ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प में आने वाली हर बाधा को दूर करना है।

बता दें कि चौ. बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर सिंह ने ‘मोदी-योगी से बैर नहीं, राजकुमार चाहर तेरी खैर नहीं’ नारे के साथ निर्दलीय पर्चा भरा है। साथ में चौ. बाबूलाल भी थे। पंचायत करके भी वे प्रत्याशी बदलने की मांग कर चुके हैं। पार्टी ने इस बात पर कोई गौर नहीं किया। इस बीच चौ. बाबूलाल ने उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से व्यक्तिगत भेंट की लेकिन वहां भी कोई बात नहीं बन सकी है। इस भेंट का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चौ. बाबूलाल बैठक में नहीं आए थे जबकि अन्य सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इतने सब घटनाक्रमों के बीच राजकुमार चाहर बेफिक्र हैं। वे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उनके बारे में यह कहा जा रहा था क गांवों के अंदर नहीं घुस पा रहे हैं। इसके विपरीत जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें दिखाई दे रहा है कि ग्रामीण राजकुमार चाहर का शानदार स्वागत कर रहे हैं।

Agra News: फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर का ग्रामीणों ने किया साफा पहनाकर जोरदार स्वागत

भाजपा नेता प्रशांत पौनिया और डॉ. संजीव पाल सिंह ने अलग-अलग बातचीत में बताया कि राजकुमार चाहर के पास पूरे देश के किसानों की जिम्मेदारी है। वे पूरी शिद्दत के साथ निभा रहे हैं। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते पूरे देश में भ्रमण पर रहते हैं और इसी कारण फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अपेक्षित समय नहीं दे पाए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद भी राजकुमार चाहर ने चार हजार करोड़ की हर घर जल नल योजना समूचे देहात क्षेत्र के लिए स्वीकृत कराई है। सीकरी क्षेत्र से पेयजल की समस्या सदैव के लिए दूर हो जाएगी। इस योजना पर काम चल रहा है। पाइप लाइन पड़ रही है।

श्री पौनिया ने कहा कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की जनता का यह सौभाग्य है कि राजकुमार चाहर जैसा ऊर्जावान सांसद मिला है। राष्ट्रीय स्तर की राजनीति कर रहे हैं तो क्षेत्र को लाभ भी उसी अनुपात में मिल रहा है। जनता का संकल्प है कि राजकुमार चाहर जीत की हैट्रिक लगाएंगे और यह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में इतिहास होगा। सीकरी से कोई भी सांसद तीसरी बार चुनाव नहीं जीत सका है। अब तो रालोद और निषाद पार्टी का भी समर्थन है। इसलिए जीत में तनिक भी संदेह नहीं है।

अभिवादन में सिर्फ जय हिंद कहने वाले कर्नल विजय तोमर की लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भविष्यवाणी

Dr. Bhanu Pratap Singh