भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत के लोकतंत्र पर टिप्पणी की है. एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अगले 10 साल में भारत जीवंत लोकतंत्र होगा.
नई दिल्ली में एक इवेंट में हिस्सा लेते हुए एरिक गार्सेटी ने कहा, “भारत आज की तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मामले में अगले 10 साल में जीवंत लोकतंत्र होगा.”
“वहां कुछ चीजें खराब हैं, लेकिन बहुत सारी चीजें बेहतर भी हैं. उनका क़ानून है उसके मुताबिक आपको वोट डालने के लिए 10 किलोमीटर से दूर नहीं जाना होगा.”
“अगर कहीं पहाड़ों पर कोई साधु रहता है तो वो वहां दो दिन की यात्रा करके वोटिंग मशीन लेकर जाएंगे और वोट डलवाएंगे.”
एरिक गार्सेटी का यह बयान ऐसे वक्त में आया जब रूस ने अमेरिका पर भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव में अस्थिरता लाने के आरोप लगाए.
रूस ने अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश के मामले में अमेरिका के भारत पर लगाए गए आरोपों को लेकर यह दावा किया था.
-एजेंसी
- हैरतअंगेज: फिलीपींस की खदान से निकले ‘त्रिशूल’ और ‘वज्र’! 10,000 साल पुराने होने का दावा, नीलामी की बेस प्राइस 750 करोड़ रुपये - March 15, 2026
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026