दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट के एसजी-11 फ़्लाइट में तकनीकी ख़राबी आने के बाद विमान की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई ने स्पाइसजेट प्रवक्ता के हवाले से बताया कि स्पाइसजेट के एसजी-11 के इंडिकेटर लाइट में खराबी की वजह से इसे कराची की ओर मोड़ दिया गया था. विमान की कराची में सुरक्षित लैंडिंग की गई और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के हवाले से इंडिकेटर में ख़राबी की वजह से कराची में आपात लैंडिंग की पुष्टि की.
प्रवक्ता ने एएनआई को बताया, “कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई. विमान में किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी. यात्रियों को नाश्ता कराया गया है. एक विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा.”
-एजेंसियां
- अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, धरने पर बैठे माता पिता को तड़के हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा - October 15, 2026
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026
- डिजिटल ठगी से लेकर एआई के खतरनाक खेल तक: फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए पर्दे पर बेनकाब हो रही तकनीक की काली दुनिया - October 15, 2026