कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने बुधवार को कैंपस में हुए हिंसक टकराव पर बयान जारी किया है. यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि टकराव की वजह से कई लोग घायल हुए हैं और 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.
वाइस चांसलर जीन ब्लॉक ने कहा, “कल रात जो भी लोग घायल हुए हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. मेरी संवेदनाएं उनके साथ भी हैं जिन्हें नुकसान पहुंचा है या फिर इन दिनों असुरक्षा के डर में रहना पड़ रहा है.”
“यूनिवर्सिटी में किसी का भी सामना हिंसा से नहीं होना चाहिए.”
अमेरिका की दर्जनों यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस में ग़ज़ा में चल रही जंग के ख़िलाफ़ आंदोलन हो रहे हैं.
आंदोलन कर रहे छात्र इसराइल के साथ वित्तिय संबंध खत्म करने की मांग भी कर रहे हैं.
मंगलवार को भी पुलिस ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी और द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क में 300 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया था.
-एजेंसी
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026