नई दिल्ली। रूस, जो कभी दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक था। आज जनसंख्या में भारी गिरावट का सामना कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध और अन्य आंतरिक समस्याओं के कारण देश की जनसंख्या तेजी से घट रही है, जिससे रूस का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए रूस ने कुछ चौंकाने वाले कदम उठाने का फैसला किया है।
रूस की सरकार ने देश में बाकायदा “SEX मंत्रालय” खोलने का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को शादी और बच्चों के लिए प्रोत्साहित करना है। यह मंत्रालय इस दिशा में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम करेगा, ताकि जनसंख्या में वृद्धि हो सके।
रूस सरकार ने एक क्रांतिकारी प्रस्ताव भी रखा है कि रात 10 बजे से सुबह 2 बजे के बीच बिजली और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया जाए। इसका उद्देश्य कपल्स को साथ समय बिताने और बच्चों के लिए प्रेरित करना है। यह कदम देश में बढ़ती डिजिटल निर्भरता को कम करने और जनसंख्या वृद्धि में योगदान देने के लिए उठाया गया है।
हनीमून का खर्च सरकार उठाएगी: रूसी सरकार
नवविवाहित कपल्स के हनीमून का पूरा खर्चा सरकारी खजाने से उठाने की योजना बना रही है। इसके तहत कपल्स को शादी की रात होटल बुकिंग और अन्य सुविधाओं के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। बच्चे पैदा करने पर प्रोत्साहन राशि- अगर कोई महिला बच्चे को जन्म देती है, तो उसे विशेष प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव है। साथ ही, घर पर रहकर बच्चों की परवरिश करने वाली महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सरकार ने कपल्स को प्रोत्साहित करने के लिए पहली डेट का खर्च 5,000 रूबल (लगभग 4,395 रुपये) तक देने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत कपल्स को शादी से पहले भी आर्थिक रूप से सपोर्ट किया जाएगा, ताकि वे परिवार बढ़ाने के लिए प्रेरित हों।
रूस सरकार को डर है कि यदि आबादी इसी तरह घटती रही, तो देश का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। घटती आबादी का सीधा असर अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति और सामाजिक संरचना पर पड़ रहा है। इन सबके मद्देनजर सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।
-एजेंसी
- राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला: बोले— देश में आज भी संविधान और आरएसएस की लड़ाई; खरगे के अपमान पर कहा, शुद्धिकरण करने वालों पर होगी एफआईआर - August 29, 2026
- कानपुर में डीएम का अनोखा अंदाज: गुटखा छोड़ने की शर्त पूरी करने पर ही मिलेगा शस्त्र लाइसेंस; बोले— ‘तुम तो पीक से ही चार को गिरा दोगे’ - August 29, 2026
- आगरा में भट्टी पूजन के साथ हुआ 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ: 1 से 5 सितंबर तक महालक्ष्मी मंदिर में सजेगा श्रीकृष्ण भक्ति का दरबार - August 29, 2026