कन्नौज। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिये नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव भी मौजूद थे। इससे पहले सपा अखिलेश यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो शेयर की है।
उस पर लिखा कि फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा। इस पर रिट्वीट करते हुए अखिलेश के चाचा शिवपाल ने लिखा है कि विजय भव: सर्वदा। बताया जा रहा है कि यह फोटो सन 2000 के नामांकन की है।
विजय भव: सर्वदा । https://t.co/DKu0WRp75E
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) April 25, 2024
सपा ने इससे पहले मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश यादव 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गये थे। उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते 2012 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गयी थीं।
वर्ष 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से पराजित हो गयी थीं। अखिलेश यादव वर्तमान में करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं और उप्र विधानसभा में नेता विपक्ष हैं।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह करहल सीट से पहली बार विधायक बने थे। कन्नौज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होगा। इस सीट के लिये नामांकन गुरुवार 25 अप्रैल को शुरू होंगे।
-एजेंसी
- आगरा में गूंजी स्कूली दिनों की यादें: सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों ने मनाया एलुमनाई मीट, केक काटकर किया सेलिब्रेशन - July 11, 2026
- आगरा में गूंजा जय जगन्नाथ का जयकारा: गौ पूजन कर मनाया उत्सव, रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए की प्रार्थना - July 11, 2026
- योगिनी एकादशी पर कमल के फूलों से महका आगरा का खाटू श्याम मंदिर, बाबा के दिव्य श्रृंगार के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब - July 11, 2026