anurag thakur sports minister

आगरा में अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम, देश में 1000 खेलो इंडिया सेंटरः अनुराग ठाकुर

NATIONAL POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुरसीकरी लोकसभा सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण एवम समापन कार्यक्रम एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में हुआ। इस मौके पर केंद्रीय सूचना, प्रसारण, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बारे में राज्य सरकार से बात करेंगे। उपयुक्त स्थान भी तलाशेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किये।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाडियों ने ओलंपिक में पहले से अच्छा प्रदर्शन किया है।ये सब ऐसे ही नहीं हो गया। मोदी सरकार ने 2015 में इसकी बेहतरी के प्रयास किये। खिलाड़ियों को खेलने से खाने पीने की सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं। उसी का परिणाम था टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में 1000 खेलो इंडिया सेंटर खोले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक सेंटर को 5लाख रुपये व प्रत्येक महीने 40000 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए आयोजित किये गए। इसके अच्छे परिणाम आये। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही प्रतिभाओं को अवसर मिला।

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा से जो गांव की प्रतिभाएं निकल कर आयी हैं, उनको आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे आयोजन अब हर साल होंगे।

rajkumar chahar
rajkumar chahar

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को लगभग 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रैक शूट, कैप व मेडल वितरित किये।

परिणाम व प्रथम विजेता

वॉलीबॉल बालिका एम बी क्लब फर्स्ट, वॉलीबॉल बालक एम बी क्लब फर्स्ट, बालक कुश्ती 50 केजी अभिषेक फर्स्ट, कुश्ती 60 केजी उमेश कुमार फर्स्ट कुश्ती 65 केजी विजयपाल फर्स्ट, कुश्ती 70 केजी रजत फर्स्ट कुश्ती 75 केजी शिवम फास्ट, पुष्टि 80 केजी कमल कृष्णा फर्स्ट, कुश्ती 80 केजी वीरेंद्र फास्ट, बालिका कुश्ती  50 केजी नीलम सोलंकी कुश्ती 55 केजी पूनम सोलंकी, बालक 1500 दौड़ मीटर मंजेश फर्स्ट , बालिका दौड़ 1500 मीटर शिवानी दिवाकर फर्स्ट, बालक 800 दौड़ मीटर लखन फर्स्ट, बालिका 800 मीटर दौड़ बंटी दिवाकर, बालिका 400 दौड़ मीटर सुरेंद्र फर्स्ट बालिका 100 मीटर दौड़ अम्बिका फर्स्ट बालक 100 मीटर दौड़ विजय कुमार लंबी कूद बालक देवेश फर्स्ट लंबी कूद बालिका प्रियंका फर्स्ट रहे।

वॉलीबॉल के विजेता को 21000/- रुपये

उप विजेता को 11000/- रुपये

कबड्डी के विजेता को 21000/- रुपये व उप विजेता को 11000/- रु नकद प्रदान किए।

दौड़ के प्रथम विजेता को 3100/-, द्वितीय विजेता को 2100/-, तृतीय विजेता को 1100/-रुपये की राशि प्रदान की गई।

anurag thakur
rajkumar chahar and anurag thakur

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिवानी दिवाकर को 21000/- रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में केन्दीय राज्य मंत्री आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, हेमलता दिवाकर, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, मेयर नवीन जैन, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, पूर्व विधायक डट. राजेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, पूर्व विधायक गुटयारी लाल दुबेश, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, उमाशंकर माहौर, महानगर महामंत्री डॉ. यादवेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री संतोष कटारा,  जिला जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक, नागेंद्र चाहर, अरविंद पाराशर, पंकजा शर्मा, सतेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी अन्नू दुबे, अरविंद पाराशर, गौरी शंकर सिकरवार, दिवाकर तिवारी, दिग्विजय दौनेरिया, हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र ठाकुर, राजू प्रधान, डॉ. गंभीर प्रधान, बाबॉ प्रधान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मीडिया प्रभारी अन्नू दूबे ने बताया कि कार्यक्रम में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हरि सिंह यादव , युवा कल्याण उपनिदेशक, आदित्य, राम मिलन, शकील खान, अरविंद, रिनेश मित्तल, जयदीप शर्मा, ऋषि अवस्थी, मनीष दिवाकर, सुदर्शन सिंह, रामलाल, सुभाष चौधरी, नेत्रपाल सिंह,  कल्पना,  वीरपाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल व जयदीप शर्मा ने किया

 

 

Dr. Bhanu Pratap Singh