कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली है. तजिंदर सिंह बिट्टू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा.
तजिंदर सिंह बिट्टू ने अपने इस्तीफे में लिखा, ”मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.”
हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के साथ छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है. हिमाचल प्रदेश में वोटिंग आखिरी चरण में एक जून को होगी.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जनकपुरी महोत्सव में ‘हेल्प आगरा’ की एंबुलेंस बनी देवदूत: समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई पीड़ित की जान - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026