असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना ‘अमूल बेबी’ से की। उन्होंने कहा कि असम में लोग गांधी भाई-बहनों द्वारा आयोजित चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में भाग लेने के बजाय विभिन्न जानवरों को देखना पसंद करेंगे।
असम के सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “असम के लोग गांधी परिवार के ‘अमूल बेबी’ को देखने क्यों आएंगे? बेहतर होगा कि वह जंगल में घूमें और वहां विभिन्न जानवरों को देखने का आनंद लें।” बता दें कि प्रियंका गांधी ने आज असम के जोरहाट में कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में रोड शो किया।
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी प्रियंका गांधी द्वारा मंगलवार को जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में रोड शो करने के बाद आई है।
उन्होंने कहा, “गांधी परिवार को देखने का क्या फायदा? वे अमूल बेबी हैं। अमूल बेबी की एक झलक देखने की तुलना में काजीरंगा में गैंडों को देखना अधिक फायदेमंद है।”
-एजेंसी
- ‘परीक्षा नहीं युद्ध हो गया है’: भाजपा के संस्थापक सदस्य मुरली मनोहर जोशी का मोदी सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार - August 29, 2026
- देवरिया में बोले सीएम योगी- डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ - August 29, 2026
- राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला: बोले— देश में आज भी संविधान और आरएसएस की लड़ाई; खरगे के अपमान पर कहा, शुद्धिकरण करने वालों पर होगी एफआईआर - August 29, 2026