इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आज, 17 अप्रैल को आईसीएआई सीए मई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर कर सकेंगे। लिंक अभी असक्रिय है। कुछ समय बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय कर दिया जाएगा।
जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सीए मई परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीए मई 2024 के एडमिट कार्ड इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए अलग से जारी किए गए हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2 मई, 2024 को शुरू होने वाली है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3 से 17 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि सीए फाइनल मई 2024 परीक्षा 2 से 16 मई, 2024 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के दिन ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन नीचे दिए गए दस्तावेज ले जाने होंगे:
फोटो आईडी प्रूफ
सीए इंटर/फाइनल मई 2024 एडमिट कार्ड
नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन
पारदर्शी पानी की बोतल
छोटा हैंड सैनिटाइज़र (50/100 एमएल बोतल)
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
अब “सीए इंटर/फाइनल मई 2024 परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र” पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन स्क्रीन पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
अब सीए इंटर/फाइनल मई 2024 के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।
-एजेंसी
- दूरदर्शन के ‘वंस मोर सीजन-4’ में आगरा की गूंज: कवयित्री चेतना शर्मा और कवि कुमार ललित के काव्य-पाठ ने जीता दर्शकों का दिल - July 17, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी में ‘भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन’ का गठन: सिकंदर सेहरा अध्यक्ष और देव गौतम महासचिव निर्वाचित - July 17, 2026
- बुलंदशहर मेंसिपाही की आत्महत्या पर आगरा में हंगामा: परिजनों ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार - July 17, 2026