पश्चिमी एशिया की स्थिति पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया जारी की गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पश्चिमी एशिया की स्थिति पर चिंता ज़ाहिर की है.
जारी बयान में कहा गया, ”इसराइल और ईरान के बीच तनाव की वजह से इस क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा है और हम इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं.”
”हम हिंसा से पीछे हटने और कूटनीति के ज़रिए समाधान निकालने की वकालत करते हैं.”
बयान में आगे कहा गया है, ”ताज़ा हालात पर नज़र बना कर रखी जा रही है और उस क्षेत्र में भारतीय समुदाय से संपर्क बना हुआ है. यहां शांति बने रहना बेहद ज़रूरी है.”
ईरान की ओर से रविवार सुबह इसराइल पर ड्रोन और मिसाइल दागे गए हैं. ईरान ने इसे एक अप्रैल को सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की जवाबी कार्रवाई बताया है. इसराइल ने हालांकि ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.
-एजेंसी
- क्या इस सड़क से आपके ही डंपर गुजरते हैं?: समीक्षा बैठक में सांसद नवीन जैन से बोले सीएम योगी, बैठक में छाया रहा मुख्यमंत्री का सहज और विनोदी अंदाज - June 28, 2026
- आगरा में सीएम योगी की दो टूक: अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जब्ती, अक्टूबर तक पूरा हो मेट्रो और एयरपोर्ट का काम - June 28, 2026
- आगरा में गूंजा ‘णमोकार मंत्र’: आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ने समझाया अरिहंत पद का आध्यात्मिक रहस्य - June 28, 2026