कन्नौज। लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान का आगाज करने कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। कहा कि एक तरफ भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार जाती दिखने की घबराहट में विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है। पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से गिरफ्तार करवाया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा लिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि चुने हुए मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने दुनिया भर में फजीहत करवा दी है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी विरोध में कई देशों में इसके खिलाफ आवाज उठ रही है। कहा कि चुनाव हारने के डर से भाजपा चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करवा रही है।
विश्वगुरू बनने का दावा कर रहे थे, अब दुनिया में थू-थू हो रही है। यह कार्रवाई घबराहट में की जा रही है। भाजपा वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। झूठ बोलकर देश की सत्ता हासिल की। अब हकीकत सामने आने पर सरकारी एजेंसियाें का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में नौ बार पेपर लीक का मुद्दा उठाया। कहा कि युवाओं में नाराजगी है।
जनता को मिली महंगाई
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी बांड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर कंपनियों से चुनावी चंदा लिया गया। बदले में उन्हें मनमाना मुनाफा कमाने की छूट दी गई। इस कारण महंगाई बढ़ी है। कोरोना के दौरान जिस वैक्सीन को लेकर शोर मचा रहे थे, उस कंपनी से भी करोड़ों का चंदा ले लिया। इसी बहाने कंपनियों को खुली छूट दी गई। नतीजे में महंगाई बढ़ गई। ज्यादा मुनाफा कमाना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। अब इस चंदा वसूली की हकीकत सामने आने के बाद भाजपा के पास जवाब नहीं है। जनता के सामने इनकी हकीकत सामने आ गई है।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026