इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि के 74वें वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने मोहन भागवत के बयान पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठे और संविधान विरोधी हैं। बीजेपी जनता के हितों की कोई बात नहीं करती है बल्कि इसके उलट करती है। उन्होंने कहा कि सपा जनता के सहयोग से बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
निजीकरण के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि”समाजवादी पार्टी विधानसभा और लोकसभा में इस मुद्दे को लगातार उठा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लगातार बोल रही है। इस विषय को लोकसभा और विधानसभा में लगातार उठाया जा रहा है।
शिवपाल यादव ने कहा कि निजीकरण का समाजवादी पार्टी लगातार विरोध कर रही है। इसका विरोध सपा सड़कों पर, लोकसभा, विधानसभा समेत हर जगह करेगी. लेकिन सवाल ये है कि ये लोग सदन चला कहां रहे हैं। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग से निजीकरण के मुद्दे को उठायेगी।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जरिये बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला. सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, “चाहे वह कितना भी बड़ा नेता हो, बाबा साहेब का अपमान समाजवादी पार्टी और पूरा देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
दरअसल, इटावा में इटावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि 74वां वार्षिक अधिवेश आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इटावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि के अध्यक्ष और सपा सांसद आदित्य यादव ने की। अधिवेशन में 73वीं सामान्य निकाय की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया जाएगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026