आगरा: थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह कुतलुपुर में सोमवार को होली के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। आरोप है कि होली खेलते लोगों पर अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने हमला बोल दिया। जमकर मारपीट और घरों पर पथराव किया, जिसमें दो युवक विश्वजीत पात्रा और मिथुन विश्वास घायल हो गए। आरोप है कि अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने इस दौरान पाकिस्तान के नारे भी लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग गए। मारपीट और हंगामे का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।
घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। नेताजी नगर रकाबगंज के रहने वाले विश्वजीत पात्रा के अनुसार वह और मुहल्ले लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान जमील उसके चारों पुत्रों समेत अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने वहां हमला बोल दिया। उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जमकर पथराव किया गया। इससे होली खेलते लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।उसे देख पथराव करते लोग वहां से भाग गए।
विश्चजीत पात्रा की तहरीर पर पुलिस ने जमील, सलीम, रहीस, शौकत, राहुल, बंटी, चांद, चमन, शाहिद 34 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, पथराव और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एसीपी सदर सर्किल पीयूष कांत राय ने बताया कि एक पक्ष के लोगों पर इमारत की तराई का पानी गिरने पर विवाद हुआ था। पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
- दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - October 2, 2026
- Agra News: बालिकाओं के लिए एलईडी और खाद्य सामग्री भेंट कर लायंस क्लब प्रयास ने वनवासी कल्याण आश्रम में किया सेवा कार्य - October 2, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी के रूप में सजी ताजनगरी, 3 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान - October 2, 2026