लक्ष्मण कॉमा में चले गए थे, सुषेण वैद्य ने इलाज किया
हम तो गणेश जी के सिर का ट्रांसप्लांट कर चुके हैं
संजय ने महाभारत के युद्ध को लाइव टेलीकास्ट किया
रावण के पुष्पक विमान में सीटें घटती-बढ़ती रहती थीं
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के आगरा से सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का कहना है कि होम्योपैथी हर चीज में है सिवाय सर्जरी के। जब हिन्दुस्तान में अंग्रेज नहीं आए थे तो पानीपत के युद्ध में घायलों का इलाज कैसे हुआ? कोई न कोई तो इलाज करता था, हमारे वैद्य करते थे। लंका के सुषेण वैद्य सबसे अच्छा उदाहरण है। कॉमा तक का इलाज था। लक्ष्णण जी को क्या हुआ था, कॉमा में ही तो तो चले गए थे। सर्जरी की बात करें तो सबसे अच्छा उदाहरण हैं गणेश जी। लोग कहते हैं कि लंग्स ट्रांसप्लांट किया, लिवर ट्रांसप्लांट किया, हम तो गणेश जी का सिर ट्रांसप्लांट कर चुके हैं।नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज का निरीक्ष
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गत दिनों नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसी दौरान वे डॉ. प्रदीप गुप्ता, श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल, वरिष्ठ अध्यक्ष सुनील विकल, सहायक आचार्य डॉ. ऋतु गुप्ता और अन्य चिकित्सकों के साथ अपनौपचारिक बातचीत कर रह थे। बजाजा कमेटी ने यहां कोरोना संक्रमितों के लिए आइसोलेशन सेन्टर बनाया है।
उन्होंने कहा- परमवैभव पर पहुंचेगा देश, हम कुछ न करें, पहले के स्थान पर पहुंच जाएं। जैसे बुलेटप्रूफ जैकेट की बात है तो कर्ण पर कवच था। अब मिसाइल हैं, पहले अग्निबाण कहते थे। गुल्येल्मो मार्कोनी ने 1909 में वायरलेस बनाया। बटेश्वर से कंस अपनी बहन को लेकर मथुरा जा रहा था। डौकी-फतेहाबाद के पास आकाशवाणी हुई। इसका मतलब है पहले एफएम रेडियो (फ्रिक्वेंसी मॉड्यूलेशन रेडियो) था।
प्रो. बघेल ने बताया- टेलीविज़न का आविष्कार सन 1925 में जॉन लॉगी बेयर्ड ने किया था। हमारे यहां तो कुरुक्षेत्र में युद्ध हो रहा था और संजय धृतराष्ट्र को लाइव टेलीकास्ट कर रहे थे। हमारे यहां रेडियो, टीवी, बुलेटप्रूफ जैकेट पहले से था। राइट ब्रदर्स ने 1903 में जहाज बनया। रावण के पास पुष्पक विमान था। उसमें तो सीटें घटती-बढ़ती रहती थीं।
- Whamoo Casino te invita a descubrir la alegría de las recompensas reales en España - November 15, 2026
- Quick Withdrawals and Deposits Transactions at Tiger Bingo Casino in UK - November 14, 2026
- Lucky Immediately with Bizzo Casino Free Spins - November 14, 2026