Agra (Uttar Pradesh, India)। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने विश्व परिवार दिवस पर अपने परिजनों के साथ भोजन किया। काफी दिनों बाद सभी परिजन एक साथ बैठे। भोजन मंत्र पढ़ा। फिर एकसाथ भोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विश्व परिवार दिवस पर सहभोज का आह्वान किया था। स्वंयसेवक के रूप में सांसद ने निर्देश का अनुपालन किया।
फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र परिवार है
सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि भारतीय संस्कृति में वसुधा को कुटुम्ब माना गया है। सांसद के रूप में फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र परिवार है। इस नाते अपने परिवारीजनों के लिए हर पल समर्पित है। सांसद होने के कारण क्षेत्र में सक्रियता रहती है। इस कारण प्रायः एकसाथ भोजन नहीं हो पाता है। इस समय कोरोनावायरस के कारण आगरा में लॉकडाउन है। अधिक भ्रमण नहीं कर पा रहे हैं। संघ का आदेश था, इसलिए परिवार में सहभोज किया। परिजनों के साथ भोजन करने में अतीव सुखानुभूति होती है।
- Igni Casino 2026 – onko tämä pelipaikka sinun seuraava valinta? - June 10, 2026
- lumi casino 2026 – kattava arvostelu pelien ja bonusten maailmasta - June 9, 2026
- lumo casino 2026 – Pelitarjonta ja kampanjat - June 9, 2026