पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है। जैसे-जैसे तारीख नज़दीक आ रही है, सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा बयान दिया है।
मीसा भारती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा के पास बिहार में नेताओं की कमी है, इसलिए उन्हें दूसरे राज्यों से मुख्यमंत्री बुलाने पड़ रहे हैं।” उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि “बिहार को बुलडोज़र नहीं चाहिए, बिहार को रोजगार और विकास चाहिए।”
राजद सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने राज्य की कानून-व्यवस्था संभालनी चाहिए, बिहार में उनकी कोई भूमिका नहीं है। मीसा ने कहा कि “बिहार की जनता बुलडोज़र चलाने वाले नेताओं को यहां पैर रखने भी नहीं देगी।”
महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए मीसा भारती ने कहा कि “बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनने जा रही है और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे।”
पहले चरण के मतदान से पहले मीसा भारती का यह बयान भाजपा और जदयू गठबंधन पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026