वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम काशी पहुंचे। इस दौरान शंख ध्वनि और ढोल नगाड़े के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के पहुंचने से करीब दो-तीन घंटे पहले से बही कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ मोदी-मोदी के नारे लगाए। इससे पहले 22 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे।
शनिवार की शाम करीब सात बजकर 28 मिनट पर पीएम मोदी का विशेष विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा है। एयरपोर्ट पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे सड़क मार्ग के जरिए काशी विश्वनाथ धाम के लिए निकल गए।
विश्व की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्मिक ऊर्जा की अक्षय स्रोत, बाबा श्री विश्वनाथ की पावन धरा अविनाशी काशी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! pic.twitter.com/HjxUigiQoc
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 9, 2024
-agency
- बाढ़ की विभीषिका के बीच बलिया पहुंचे सीएम योगी: हवाई सर्वेक्षण कर परखी स्थिति, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री - August 30, 2026
- धर्मघात करने वाले भाजपाई लोकनायक जय प्रकाश नारायण को भी नहीं छोड़ेंगे: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान - August 30, 2026
- ‘एक जिला, एक माफिया’ की जगह अब ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ का दौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - August 30, 2026