धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (101 रन) और शुभमन गिल (100 रन) ने शतक जड़ दिए हैं. लंच होने तक टीम इंडिया का स्कोर 264 रन हो गया है.
इस तरह भारत ने अब तक पहली पारी में एक विकेट के नुक़सान पर 264 रन बना लिए हैं. भारत की बढ़त अब 46 रन की हो गई है.
इस मैच में भारत ने तेज़ी से रन बनाए हैं. भारत ने अब तक प्रति ओवर 4.44 रन बनाए हैं. इससे पहले गुरुवार को इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे.
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए. अपना सौवां टेस्ट मैच खेल रहे आर अश्विन ने चार विकेट लिए.
इंग्लैंड की ओर से ज़ैक क्रॉली ने सबसे अधिक 79 रन बनाए. उनके अलावा बेयरस्टो ने 29 रन, डकेट ने 27 रन, रूट ने 26 रन और फोक्स ने 26 रन बनाए थे.
इसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरे भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार खेल दिखाया.
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े थे. इसी स्कोर पर जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हो गए.
पांच मैचों की इस टेस्ट सिरीज़ में भारत पहले से ही 3-1 से आगे है. इस तरह यह सिरीज़ भारत के नाम हो गई है.
-एजेंसी
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026