Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कृषकों को सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली उपलब्ध कराये जाने के उपलक्ष्य में “संकल्प की सिद्धि” कार्यकम के अंतर्गत 01.04.2023 से विद्युत बिल माफ किये जाने की घोषणा की गयी। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम हुआ।
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियन्ता (वितरण) आगरा क्षेत्र आगरा, किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कृषक उपभोक्ताओं ने लखनऊ में हुए कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण कलक्ट्रेट आगरा में देखा।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
मुख्य अभियन्ता (वितरण) आगरा क्षेत्र ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के फलस्वरूप जिला आगरा में लगभग 25000 नलकूप उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। कार्यकम में उपस्थित प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026