डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का महासम्मेलन अंबेडकर नगर यानी कोठी मीना बाजार मैदान पर हुआ। कार्यक्रम स्थल से जैसे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकले, बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पांडाल से बाहर आ गए। योगी-योगी के नारे लगाने लगे। इनके जाने के बाद लोगों ने लोकसभा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और राज्यसभा सांसद नवीन जैन को घेर लिया।
भीड़ होती है तो कुछ न कुछ अनहोनी की आशंका रहती है। लोगों को कारों के पास जाते देखा तो मैं भी मीडिया गैलरी से निकलकर उनके पीछे हो लिया। कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। मीडिया गैलरी में रहकर भी क्या करता। मैंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग आगरा के सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को घेरे हुए थे। वे तेजी से चल रहे थे। फिर रुक गए। चलने और रुकने के दौरान लोग सेल्फी ले रहे थे। इनमें अधिकांश युवा था। नारा लगाया जा रहा था- देखोखो-देखो कौन आया, मोदी का शेर आया। उस समय सूरज चाचू अपनी तेजोमय किरणों से सबको परेशान कर रहे थे। प्रो. बघेल आगे बढ़े तो अन्य लोग भी आगे बढ़ गए। फिर सेल्फी पर सेल्फी का दौर शुरू हो गया। आँखों पर काला चश्मा लगाए एसपी सिंह सेल्फी दिए जा रहे थे। इस तरह का सीन कई कार्यक्रमों के बाद देखा गया है।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन ने क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा के स्थान पर नवीन आगरा का नारा देकर नई पहचान बनाई। अब वे राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं। वे मुख्य मंच से बाहर आए तो उन्हें भी युवाओं ने घेर लिया। नवीन जैन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। गुलाब के फूल की माला पहनाई। चरण स्पर्श भी किए। फिर फोटो और सेल्फी का दौर शुरू हो गया। चलते-चलते भी लोग सेल्फी खींच रहे थे। सांसद बने नवीन जैन का नया रूप देखकर दो विधायक चुपचाप खिसक लिए।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य आती दिखाई दीं। उनके साथ चल रहे युवा बेबीरानी मौर्य जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। वे उन्हें रोक रही थीं। इस पर मैंने ही कहा कि बहन जी कार्यकर्ताओं को रोकिए मत। यह सुनकर वे मुस्करा दीं। वहां विधायक और सांसद तो बहुत सारे थे। इन तीन के साथ कुछ अनोखी बात सी लगी सो खबर बना दी।
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026