पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी की टीम पर हमला किए जाने की जांच सीबीआई को सौंपने के कलकत्ता हाईकोर्ट के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बरकरार रखा है. पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया था.
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी. इसके अलावा कोर्ट ने मामले के मुख्य अभियुक्त शाहजहां शेख को भी सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने इस फ़ैसले को भी कायम रखा है.
सीबीआई की एक टीम शाहजहां को हिरासत में लेने के लिए सीआईडी मुख्यालय पहुंची थी लेकिन पुलिस ने मामला विचाराधीन होने का हवाला देकर उसे सौंपने से इंकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बुधवार को ही शाहजहां शेख को सीबीआई के हाथों में सौंपना होगा.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026