किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 16 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद बुलाया है, जिसका देशभर में मिला-जुला आसरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच दिल्ली की सीमाओं पर जाम ही जाम नजर आ रहा है। कई किलोमीटर तक गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, भारत के बंद के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइनें देखी गई हैं। बड़े-बड़े वाहनों समेत कार, ऑटो और बाइकें भी एकदम रेंग-रेंगकर चलती नजर आ रही हैं। आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। आज ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जाएगी।
पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ यूपी में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, बहुत जगहों पर मंडी खुली हुई हैं और वहीं कुछ पूरी तरह से बंद हैं। पंजाब के खन्ना में सुभाष बाजाप, लालहेड़ी मार्केट और समराला रोड मार्केट खुली है। सड़कों पर भी यातायात की रफ्तार नहीं थमी है। इस बीच किसानों ने हाईवे बंद करने की बात कही है।
पंजाब पुलिस के जवान शुक्रवार को अमृतसर में किसान यूनियनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के दौरान बंद दुकानों के बगल में एक सड़क पर गश्त करते हुए देखे गए हैं। बता दें कि भारत बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ है जो कि शाम को चार बजे तक चलेगा।
-एजेंसी
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026