टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश कुमार के एक बार फिर NDA में शामिल होने पर कहा है कि इसमें सबसे ज़्यादा सहानुभूति तेजस्वी यादव को मिल रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिन्हा ने कहा, “पलटूराम तो वो हैं जो कहा करते थे कि कुछ भी हो जाए नीतीश कुमार को वापस नहीं लेंगे. देश के गृहमंत्री जिन्हें लोग चाणक्य कहते हैं, उन्होंने कहा था कि हमेशा के लिए नीतीश कुमार के लिए दरवाज़े बंद रहेंगे लेकिन ऐसा क्या हुआ, वोट बैंक की ऐसी चिंता थी या उन्हें लगा कि अयोध्या का प्रभाव दो-तीन दिन में खत्म हो गया.”
“मैं मानता हूं कि इस पूरे मामले में तेजस्वी यादव को सबसे ज्यादा सहानुभूति मिली है. जब उन्हें सीएम बनाने का समय आया तो आप (नीतीश कुमार) दूसरी तरफ चले गये. कुछ लोगों को यह यू-टर्न लेने जैसा लग सकता है, लेकिन कुछ लोगों को यह राजनीतिक साजिश लग सकती है. ऐसे में अगर राजद और कांग्रेस आक्रामक तरीके से प्रचार करते हैं, तो उन्हें (लोकसभा चुनाव में) फ़ायदा होगा.”
शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहेब से सांसद रह चुके हैं. बिहार में रविवार को ही नई सरकार का गठन हुआ, नीतीश कुमार ने फिर पाला बदलते हुए एनडीए का हाथ थाम लिया और नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
-एजेंसी
- ‘यूपी चुनाव में Gen Z उसी पार्टी को दे वोट जो शिक्षा-रोजगार दे’— अभिजीत दीपके का युवाओं से सीधा संदेश - November 26, 2026
- सपा का ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ जारी: महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन बहाली का वादा - November 26, 2026
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, 27 नवंबर को होगा नवग्रह विधान - November 26, 2026