झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ के लिए पेश न होने के बाद से राज्य में हलचल तेज़ है.
सोमवार को उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री निजी काम से दिल्ली में हैं लेकिन ईडी की टीम जब उनके दिल्ली आवास पर पहुंची तो वहां भी हेमंत सोरेन नहीं मिले.
बीजेपी कह रही है कि झारखंड के सीएम ‘लापता’ हैं और इसे लेकर मंगलवार को बीजेपी ने सीएम की ‘गुमशुदगी’ का एक पोस्टर जारी किया है जिसमें बीजेपी ने हेमंत सोरेन की कद-काठी का ब्योरा देते हुए कहा है कि जानकारी देने वाले को 11 हज़ार इनाम दिया जाएगा.
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मारंडी ने कहा है, “वो (हेमंत सोरेन) इस राज्य के मुख्यमंत्री हैं और लोग बता रहे हैं कि वो परसों रात से ही लापता हैं. अगर राज्य के इंटेलीजेंस और पुलिस को भी नहीं पता कि वो कहां हैं तो ये बहुत गंभीर मामला है.”
इस बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने डीजीपी और गृह सचिव को राजभवन बुलाया है. साथ ही झारखंड में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी के दफ़्तर के के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गयी है.
-एजेंसी
- धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक - September 19, 2026
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026