तमिलनाडु के तेनकासी जिले के पुलियांगुडी के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में तेज रफ़्तार से जा रही लॉरी और कार से आमने सामने टकरा गई। इससे कार में सवार छह व्यक्तियों की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे फंस गई और इसके बाद कई मीटर तक घिसटती चली गई। पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जब कि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। लारी सीमेंट की बोरियां लादे हुए था।
तमिलनाडु पुलिस ने बताया है कि चोक्कमपट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है। तेनकासी एसपी टीपी सुरेश कुमार ने बताया कि तेनकासी के पुलियांगुडी के भगवती अम्मन मंदिर स्ट्रीट क्षेत्र के रहने वाले कार्तिक, वेल मनोज, सुब्रमणि, मनोकरन और बोथिराज सहित छह लोग 27 जनवरी को पुलियांगुडी में बालासुब्रमण्यम स्वामी मंदिर महोत्सव में भाग लिया और फिर कोर्टलम झरने गए थे। 28 जनवरी सुबह जब वह कोर्टालम से अपने गृह नगर लौट रहे थे कि तभी सुबह करीब चार बजे ये हादसा हो गया।
नींद ने ली जान
पुलिस ने बताया कि पुन्नैयापुरम और सिंगिलिपट्टी के बीच पुलियानगुडी के पास गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को नींद आ गई। इसके कारण कार ट्रक से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक के नीचे फंस कर कई मीटर तक घिसटती चली गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।
-एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026