आज पूरे विश्व का मानव इंटरनेट के बिना अपने आप को अधूरा मानता है| इसी इंटरनेट के माध्यम से वह हजारों किलोमीटर दूर बैठे अपने परिजनों, मित्रों से ना केवल वार्तालाप फेस टू फेस कर सकता है बल्कि अपने व्यापार को भी नए आयाम दे रहा है| घर बैठे ही उसे देश दुनिया की जानकारी मिल रही है लेकिन इसी के साथ ही अगर जरा सी असावधानी हो जाए तो यही आपके लिए बहुत घातक साबित हो जाता है| इसी बात को रखते हुए फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन यानी आज 9 फरवरी 2021 को देश दुनिया में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। जिस तरीके से बच्चों व युवाओं में इंटरनेट का प्रचलन और प्रभाव उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है इस बात को मद्देनज़र रखकर बच्चे और युवा लोगों को ऑनलाइन और मोबाइल फोन के सुरक्षित रूप से जिम्मेदार उपयोग के लिऐ प्रोत्साहन करता है|
अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट सुरक्षा दिवस के मौके पर रेडियो के माध्यम से लोगों को एटीएम व डेबिट कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन ठगी से बचने के बारे में जागरूक किया जाता है| इस दिन पोस्टर, पंपलेट के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाता है| पुलिस विभाग के साइबर क्राइम सेल द्वारा इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और युवा लोगों को इंटरनेट पर काम करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया जाता है| आज विश्व में सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए हर देश में सुरक्षित इंटरनेट संगठन का गठन होना चाहिए साथ उस देश के हर शहर में सभी इस क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति व संस्थाओं को अपना संगठन तैयार करना चाहिए ताकि समय-समय पर इसकी सावधानी के लिए जागरूक करते रहना चाहिए| आगरा शहर में भी एक पत्रकार अपने चैनल के माध्यम से अनेक विशेषज्ञों को बुलाकर सभी इंटरनेट उपभोक्ताओं को जागरूक करने का काम कर रही है| आपके माध्यम से भी अगर इस तरह की सेवा आज के दिन पहल की जाए तो मुझे लगता है कि आए दिन होने वाले बैंक फ्रॉड और अनेक अपराधों से या समस्याओं से निजात पा सकते हैं| अगर आगरा शहर में इस तरीके का संगठन है तो उन्हें सक्रियता रूप से ना केवल आज बल्कि हमेशा काम करते रहना चाहिए तभी सुरक्षित इंटरनेट दिवस का उपयोग सिद्ध हो पाएगा।
सभी उपभोक्ताओं से हमारा निवेदन है कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है| इसी को मद्देनजर रखते हुए अगर इंटरनेट आज उनकी जिंदगी का हिस्सा है तो इसके प्रयोग में सावधानी की आवश्यकता है| आशा है आप सुरक्षित और सुव्यवस्थित इंटरनेट का प्रयोग करके ना केवल अपने साथ होने वाली अनहोनी को बचाएंगे बल्कि समाज में उन लोगों को भी इसके दुष्परिणाम से बचाने का प्रयास करेंगे व उनको जागरूक करें कि वह सुरक्षित इंटरनेट का इस्तेमाल करें ।
महिलाओं के लिये इन्टरनेट सुरक्षा टिप्स
सबसे पहले अपना पासवर्ड मजबूत बनायें।
किसी भी अनजान व्यक्ति की Friend Requests को स्वीकार ना करें। जब तक उसके बारे में पूरी जानकारी ना कर लें।
अपने फोटो और वीडियो सार्वजनिक रूप से शेयर ना करें।
अगर कोई व्यक्ति आपको गलत मैसेज भेज रहा है तो उसके तुरंत ब्लाक करें।
सोशल नेटवर्किग साइट पर भूल कर भी अपना मोबाइल नम्बर शेयर ना करें।
Privacy Shortcuts का यूज करें। जिसमें आपको कौन देख सकता है या आपको कौन मैसेज कर सकता है इस प्रकार की सैटिंग दी गयी है।

-राजीव गुप्ता जनस्नेही
लोकस्वर आगरा
फोन नम्बर 9837097850
- Quick Withdrawals and Deposits Transactions at Tiger Bingo Casino in UK - November 14, 2026
- Lucky Immediately with Bizzo Casino Free Spins - November 14, 2026
- Zdeterminowani na stałą akcję kasynową z Level Up Casino w Polsce - November 14, 2026