Hathras, Uttar Pradesh, India. जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण कर उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम व उससे बचाव उनकी प्राथमिकताओं में पहला होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जनपद में काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस काम को और बेहतर करने का प्रयास होगा।
नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि फ़िलहाल वर्तमान में कोरोना सबसे बड़ी समस्या है। इस पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सीएमओ ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
डॉ चंद्र मोहन चतुर्वेदी पीलभीत से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। वह वहां अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं, निवर्तमान सीएमओ डॉ बृजेश राठौर का ट्रांसफर संयुक्त निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहारनपुर मंडल के रूप में हुआ है।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026