अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। 500 सालों का इंतजार आज खत्म हो गया है। इस खास मौके पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल है। हर कोई राममय हो गया है। इस ऐतिहासिक क्षण के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई।
उन्होंने कहा, मन भावुक है…निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे, आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं…ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।
इसके साथ ही कहा, आज रघुनंदन राघव रामलला सिंहासन पर विराज रहे हैं। आखिर भारत को इसी दिन की प्रतीक्षा थी। भाव-विभोर कर देने वाले इंतजार में लगभग पांच शताब्दी व्यतीत हो गई।
मुख्यमंत्री ने कहा, कहा कि विश्व में पहला ऐसा प्रकरण होगा, जिसमें किसी देश के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही देश में अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने सालों और इतने स्तरों तक लड़ाई लड़ी हो। आज आत्मा प्रफुल्लित है कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया है।
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स टावर में बड़ा हादसा टला: बेसमेंट के फ्लेक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख - August 22, 2026