महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार से शुरू होने जा रहे मराठा समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सर्वेक्षण के लिए सारे इंतज़ाम दुरुस्त रखने का आदेश दिया है.
शनिवार 23 जनवरी से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के ज़रिए शुरू हो रहे इस सर्वेक्षण के लिए सीएम शिंदे ने सरकार के सभी ढांचों को तैयार रखने और सर्वे को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सही समय पर और सटीकता से सर्वे करने का आदेश दिया है.
उन्होंने इसके लिए गांवों तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करने और हर माध्यम से लोगों को सर्वे के बारे में बताने का आदेश दिया है.
उन्होंने इस मुद्दे पर शनिवार को राज्य के सभी ज़िलों, प्रमंडलों और नगर निगमों के अधिकारियों से बात की.
और क्या कहा सीएम ने
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुसार राज्य सरकार मराठा समुदाय को स्थायी और क़ानून के दायरे में आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे सामाजिक भावना के साथ इस अहम काम में शामिल हों.
पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से होने जा रहे इस सर्वेक्षण का काम 23 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा. बताया गया है कि आठ दिनों में लगभग 50 हज़ार कर्मचारी इस सर्वे को पूरा करेंगे.
इसमें राज्य के मराठा और गैर मराठा जातियों के लगभग ढाई करोड़ परिवारों का सर्वेक्षण किया जायेगा.
-एजेंसी
- आगरा में पानी के लिए सड़क पर उतरा जनसैलाब: एमजी रोड पर लगाया भीषण जाम, जलसंकट से परेशान युवक मेट्रो के निर्माणाधीन ट्रैक पर चढ़ा - September 19, 2026
- आगरा में फिल्मी अंदाज में चोरी: पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर शोरूम में घुसा चोर, जाल तोड़कर शोरूम से उड़ाए 20 हजार रुपये; वारदात सीसीटीवी में कैद - September 19, 2026
- बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम: कहा— शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावटी जहर बेचना गंभीर और दंडनीय अपराध - September 19, 2026