नोएडा। नोएडा में शुक्रवार को दिनदाहड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां के सेक्टर 104 में एक युवक को दिनदाहाड़े गोलियों से भून दिया गया। हत्यारे बाइक से सवार होकर आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए। वारादात की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान सूरजभान (32) के रूप में हुई है, जो लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में रहता था।
बताया जा रहा है कि, सूरजभान एअर इंडिया में क्रू मेंबर थे और मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। दोपहर एक बजे सूरजभान सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और सूरजभान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने सूरजभान के सिर पर भी गोली मारी है। बदमाशों ने ताबड़तोड़ करीब 9 राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे हाजीपुर अंडरपास की तरफ फरार हो गए।
इस घटना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। आसपास बाजार होने की वजह से संभव है कि हमलावर कई सीसीटीवी में कैद हुए होंगे।
-एजेंसी
- ताजमहल में ईद की नमाज पर विरोध: हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद, आगरा में सुरक्षा व्यवस्था सख्त - May 28, 2026
- आगरा में ‘भाविप अमृतम’ का सेवा संकल्प: भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए दो नए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ - May 28, 2026
- आगरा की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन के लिए मांगी दुआएं - May 28, 2026