22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सोमवार को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।
अयोध्या में राम मंदिर उद्धाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, पूरे से देश का महौल राममय हो गया है। राम लला की मूर्ति अयोध्या पहुंच चुकी हैं, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इस महाआयोजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मियों को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं, हरियाणा सरकार ने भी सभी कार्यालयों और स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
सर्वाजनिक अवकाश घोषित
हरियाणा के मानव संसाधन विभान ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया, “22 जनवरी को आधे दिन (दोपहर 2.30 बजे तक) हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों आदि में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। कर्मचारियों को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाएं।”
सभी केंद्रीय दफ्तरों में छुट्टी
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने 22 जनवरी को सभी केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार ने इस फैसले को हिंदू धर्म के लोगों की आस्था और उनकी भावनाओं को देखते हुए लिया है।
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया, “अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को समारोह में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे समय के लिए बंद रहेंगे।”
-एजेंसी
- आगरा में गूंजी “छात्रों की गूंज”: राहुल गांधी के मंच पर आते ही होटल श्याम पैलेस में हुई आतिशबाजी, कांग्रेसियों में दिखा भारी जोश - September 19, 2026
- पतंजली से 50 करोड़ का नोटिस मिलने पर भड़के बृजभूषण, बोले- ‘यदि अदालत सजा देगी, तो नहीं करवाऊंगा जमानत, देशहित में जेल जाने को तैयार हूं’ - September 19, 2026
- यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, कई जिलों के एडीएम बदले गए - September 19, 2026