उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। बीते कई दिनों से कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ और दिनों तक शीतलहर का कहर जारी रहेगा। बढ़ती सर्दी को देखते हुए आगरा जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड के पांचवी तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
इसके साथ ही 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा। हालांकि, स्कूलों के खुलने के बाद उनकी टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। 16 जनवरी से कक्षा 6 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि, यूपी में बीते कई दिनों से लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। कई जिलों में शीतलहर के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसको देखते हुए नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के स्कूलों की छुट्टियां भी कर दी गयीं हैं।
-एजेंसी
- आगरा की जरदोजी कला से अभिभूत हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी: बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक गुरमीत कालरा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कारीगरों से की मुलाकात - October 4, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास प्रदर्शन मामला: अदालत से राहत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता, समर्थकों के जुलूस के दौरान पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक - October 4, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “बात सीट की नहीं, गठबंधन की जीत की है” - October 4, 2026