केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा.
सिंधिया ने अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा के उद्घाटन समारोह में ये बात कही.
सिंधिया ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा ताकि बड़े विमान एयरपोर्ट पर उतर सकें और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो पाएं.
उन्होंने कहा कि “साल 2014 में उत्तर प्रदेश में केवल छह हवाई अड्डे थे, और अब राज्य में अयोध्या हवाई अड्डे सहित 10 हवाई अड्डे हैं. अगले साल तक यूपी में 5 और एयरपोर्ट होंगे. अगले महीने आज़मगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट में एक-एक एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा. इस साल के अंत तक जेवर में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा.”
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में सड़क सुरक्षा की अनूठी पहल: गूगल मैप्स अब बताएगा रास्ते के ‘खतरे’, 208 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन का डेटा साझा - September 2, 2026
- जबलपुर से ग्लोबल स्टेज तक: लाइव एंटरटेनमेंट में पार्थो घोष का सफर - September 2, 2026
- मथुरा वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में, 4 सितंबर 2026 के विश्व प्रसिद्ध पर्व पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - September 2, 2026