दिल्ली-एनसीआर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। कश्मीर के पुंछ में भी झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में भी झटकों के कारण लोग घरों के बाहर आ गए।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में है। जो भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। रिक्टर स्केल की भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। अफगानिस्तान के फैजाबाद में था भूकंप का केंद्र।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार आ रहे हैं झटके
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ समय से लगातार भूकंप के झटके मसहूस किए जा रहे हैं। दिल्ली भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील जगहों में शुमार है इसलिए यहां हाल के दिनों में लगातार झटके आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर था। 6.1 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
-एजेंसी
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026
- बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन पेड़ से टकराई, दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल - October 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026