साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की नई फिल्म ‘सैंधव’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बुधवार (आज) 3 जनवरी को रिलीज ट्रेलर जहां इमोशन और एक्शन से भरपूर है, वहीं फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विलेन बनकर दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। यह नवाजुद्दीन की पहली पैन इंडिया फिल्म है। मूल रूप से तेलुगू में बनी ‘सैंधव’ एक बाप की कहानी है, जो अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी की जान बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। 3 मिनट और 36 सेकेंड के इस ट्रेलर में जमकर खून खराबा भी है और इमोशनल करने वाले सीन भी।
ट्रेलर की शुरुआत वेंकटेश के किरदार सैंधव से होती है। उसका एक हंसता-खेलता परिवार है लेकिन बीच-बीच में हमें यह भी पता चलता है कि उसका एक बीता हुआ कल है, जिसमें वह एक क्रूर इंसान हुआ करता था। इसी बीच सैंधव को पता चलता है कि उसकी बेटी मौत से लड़ रही है। अब बेटी अस्पताल में भर्ती है और उसके इलाज के लिए जो दवा चाहिए, उसका बिजनस नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास है। फिल्म में नवाज एक ऐसे विलेन के रोल में हैं, जो अपने कारोबार और पैसों के आगे किसी की परवाह नहीं करता। जाहिर है, ऐसे में एक पिता और एक विलेन की खूंखार भिड़ंत होती है।
शैलेश कोलानू हैं फिल्म के डायरेक्टर
वेंकटेश को एक्शन अवतार में देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। बीते कुछ समय से जिस तरह फिल्मों में हिंसा के सीन्स की बाढ़ आई है, ‘सैंधव’ उसी में एक और कड़ी है। वेंकटेशन यहां बंदूक से लेकर चाकू तक, हर हथियार से कत्ल-ए-आम मचाते हुए नजर आ रहे हैं। निहारिका एंटरटेनमेंट के बैनर के तले बनी इस फिल्म के डायरेक्टर शैलेश कोलानू हैं।
13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘सैंधव’
‘सैंधव’ में वेंकटेश और नवाजुद्दीन के अलावा बेबी सारा, आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, जिशु सेन गुप्ता और मुकेश ऋषि भी प्रमुख किरदार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026