आगरा: जिले की साइबर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक किशन गोपाल से 14 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो साइबर ठगों को नोएडा से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी लोगों को बीमा पाॅलिसी में लाभ का झांसा देकर रकम जमा कराते थे। फर्जी कागजात से खाते भी खोलते थे। गिरफ्तार आरोपियों से रकम बरामदगी शून्य अभी रहने से पीड़ित को राहत नहीं मिल सकी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों का गैंग करोड़ों की ठगी कर चुका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम रानी ने बताया कि अलकापुरी, प्रताप नगर निवासी पूर्व विधायक किशन गोपाल से धोखाधड़ी की गई थी। बीमा पाॅलिसी में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये जमा करा लिए गए थे। मामले में साइबर थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस विवेचना कर रही थी। नोएडा में दबिश देकर गाजियाबाद निवासी सलमान अहमद और किशनपाल को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज से बैंक में बचत और चालू खाता खुलवाते हैं। इसके बाद लोगों को कॉल करके बीमा पाॅलिसी में अधिक लाभ, बंद बीमा पाॅलिसी फिर से चालू कराने का झांसा देते हैं। सलमान दसवीं पास है। उसे पूर्व में दिल्ली पुलिस ने जेल भेजा था। वर्ष 2019 से ठगी करता आ रहा है। उसके गैंग में और भी लोग हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
Free पढ़ने के लिए क्लिक करें। फाइव स्टार रेटिंग और कमेंट का भी अनुरोध है। 5 Star rating and comments please
- सहारनपुर में प्रोटोकॉल की बड़ी चूक; सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर असदुद्दीन ओवैसी को दे गई पुलिस - November 21, 2026
- लखनऊ में 5वां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह: पीएम मोदी बोले- ‘हुनरमंद युवाओं का रोजगार AI भी नहीं छीन सकता’ - November 21, 2026
- ‘कमल मुरझाने पर राधे-राधे कह रहे भाजपाई’: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ का दिया नारा - November 21, 2026