आगरा: थाना छत्ता में तैनात सिपाही के कमरे में शुक्रवार को 22 वर्षीय नर्स फंदे पर लटकी मिलने से हड़कंप मच गया। सिपाही और उसके परिचित आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने नर्स को मृत घोषित कर दिया। सिपाही नर्स के शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृत नर्स शोभा हमीरपुर की रहने वाली थी। झांसी निवासी और यहां थाना छत्ता में तैनात सिपाही राघवेन्द्र से उसकी मित्रता थी। नर्स दिल्ली में नौकरी करती थी। वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उससे पहले सिपाही के कमरे पर ठहर गई।
गुरुवार रात शोभा राघवेंद्र से मिलने उसके कमरे पर पहुंची थी। शुक्रवार सुबह उसने कमरे में ही फांसी लगाई। राघवेंद्र उसे लेकर अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मरने की बात जैसे ही राघवेंद्र को पता चली, वह शव को छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस अब इस छानबीन में लगी है कि ऐसा क्या हुआ जिस कारण शोभा ने अपने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। सिपाही के फरार हो जाने की खबर ने इसे और पेचीदा बना दिया है।
पुलिस ने शोभा के परिजनों को सूचना दे दी है। एसीपी छत्ता राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी वे प्रशासनिक कार्यवाही कर रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है कि युवती ने कमरे में फांसी क्यों लगाई। सिपाही की भी तलाश की जा रही है।
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026