पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ क्या आठ फरवरी को होने वाला आम चुनाव लड़ सकेंगे? इस सवाल से गुरुवार को पर्दा उठ गया। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नवाज शरीफ के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की ओर से नवाज शरीफ के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
नवाज शरीफ के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे प्रतिबंध के बाद सवाल खड़े होने लगे कि क्या चुनाव आयोग उनके नामांकन पत्र को स्वीकार करेगा। हालांकि, नवाज शरीफ को आम चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी और कहा जा रहा है कि चुनाव लड़ने पर लगा प्रतिबंध भी समाप्त हो गया है।
कहां से चुनाव लड़ेंगे नवाज शरीफ?
बता दें कि चुनाव आयोग को 73 वर्षीय नवाज शरीफ की उम्मीदवारी पर कोई आपत्ति नहीं है और उनका नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया है। ऐसे में नवाज शरीफ लाहौर और खैबर पख्तूनख्वा के मानसहरा शहर से चुनावी मैदान में नजर आएंगे।
PML-N का गढ़ है मानसहरा
मानसहरा को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का गढ़ माना जाता है, यहां पर अन्य पार्टियों को एएड़ी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ेगा। हालांकि, मानसहरा के अलावा नवाज शरीफ ने लाहौर से अपनी दावेदारी पेश की है।
-एजेंसी
- बीजेपी आगरा महानगर की मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवासी योजना कार्यशाला आयोजित: आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश - September 1, 2026
- Agra News: 81 दिन के बकाया एरियर और ईएसआई कार्ड बनवाने की मांग: सेनेट्री सुपरवाइजर संघ के नेतृत्व में नगर निगम में उठा सफाई कर्मियों का मुद्दा - September 1, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में यमुना तट पर 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आगाज: भूमि पूजन, हवन और सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे भक्ति के स्वर - September 1, 2026