भारतीय नौसेना ने एमवी केम प्लूटो जहाज के मुंबई पोर्ट पर पहुंचने के बाद उसका शुरुआती निरीक्षण किया. जांच के बाद नौसने ने कहा कि उस पर पश्चिमी तट के पास ड्रोन हमला हुआ लेकिन हमला कहां से हुआ और इसके लिए कितनी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, यह फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि अरब सागर में कॉमर्शियल जहाजों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर नौसेना ने सर्विलांस के लिए लंबी दूरी के पी-8 आई पट्रोल क्राफ्ट विमान, वॉरशिप आईएनएस मोर्मुगाओ औरआईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया गया है.
भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध रोधी दल ने अरब सागर में ड्रोन हमले का सामना करने वाले लाइबेरिया के ध्वज वाले व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो के सोमवार को मुंबई पहुंचने पर उसका विस्तृत निरीक्षण किया.
शनिवार को जिस एमवी केम प्लूटो पर हमला हुआ, उस जहाज पर भारत का झंडा नहीं था.
इसराइल-हमास युद्ध के बीच ऐसी चिंताएं जताई जा रही थीं कि लाल सागर और एडन की खाड़ी में ईरान समर्थित हूती विद्रोही कुछ कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बना सकते हैं और इन चिताओं के बीच एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमला हुआ है.
-एजेंसी
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026