पाकिस्तान में अगले साल 8 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। इससे देश का नया पीएम तय होगा। पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन भी भर दिया है। इनमें इमरान खान और नवाज़ शरीफ जैसे पूर्व पीएम भी शामिल हैं। पर पाकिस्तान के चुनाव में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो पाकिस्तान में पहले कभी भी नहीं हुआ है।
पहली बार एक हिंदू महिला लड़ेगी चुनाव
पाकिस्तान में अगले साल होने वाले चुनाव में पहली बार एक हिंदू महिला चुनाव लड़ेगी। इससे पहले पाकिस्तान में ऐसा कभी नहीं हुआ है।
कौन है वह हिंदू महिला और कहाँ से लड़ेगी चुनाव?
पाकिस्तान में पहली बार चुनाव लड़ने वाली हिंदू महिला का नाम सवेरा प्रकाश है। सवेरा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर (Buner) जिले से सामान्य सीट पर चुनाव लड़ेगी और इसके लिए उसने 23 दिसंबर को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की तरफ से नामांकन दाखिल किया है।
पिता की विरासत को बढ़ा रही है आगे
सवेरा के पिता ओमप्रकाश भी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। ऐसे में सवेरा अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रही है। सवेरा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी में महिला विंग की महासचिव के रूप में कार्यरत है और इस पद पर काम करते हुए सवेरा ने अपने समुदाय के कल्याण के लिए काम करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
क्या है सवेरा का लक्ष्य?
सवेरा मेडिकल परिवार से तालुक्कात रखती है। सवेरा के पिता एक डॉक्टर भी थे और खुद सवेरा भी मेडिकल की पढ़ाई कर चुकी है। पाकिस्तान में अस्पतालों की व्यवस्था काफी लचर है और सवेरा इसे सुधारना चाहती है। सवेरा पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लिए भी काम करना चाहती है जिससे न सिर्फ उनका विकास हो, बल्कि उनकी परेशानियाँ भी कम हो। इसके साथ ही सवेरा मानवता की सेवा करते हुए अपनी स्थानीय महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनना चाहती है।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
Free पढ़ने के लिए क्लिक करें। फाइव स्टार रेटिंग और कमेंट का भी अनुरोध है। 5 Star rating and comments please
- भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई वरिष्ठ नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां, कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त - September 24, 2026
- आगरा में आस्था और परंपरा का महाकुंभ: 100 साल पुरानी परंपरा के साथ शुरू होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव 2026; भीष्म प्रतिज्ञा और प्रह्लाद चरित्र समेत तीन नई लीलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र - September 24, 2026
- ’चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमिश्नर पर मुकदमा चलाने की मांग की - September 24, 2026