लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था, जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव जवाब दिया है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, जिस दिन से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डाक्टर मोहन सिंह यादव जी ने शपथ लिया है। सपा बहादुर अखिलेश यादव जी का PDA (परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सदस्य बहुत उखड़े उखड़े हैं। सैफई हवाई अड्डा बन सकता है तो बंदायू में क्यों नहीं।
डिप्टी सीएम के इस बयान पर शिवपाल यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, हम समाजवादी लोग तो चाहते हैं कि आप उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में हवाई अड्डा बनवा दें, लेकिन इसके पहले आप कौशांबी में एक हवाई पट्टी भी बना दें, अगर आपकी सरकार में सुनी जा रही है तो? वैसे भी पूरे प्रदेश में सड़क पर चलते हुए ‘हवाई’ सफर का अहसास तो हो ही रहा है सरकार।
-एजेंसी
- वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चली गोली, मुंबई जा रहे यात्री की पिस्टल से हुए फायर में महिला समेत दो कर्मचारी घायल - August 16, 2026
- अखिलेश यादव ने कविता के जरिए बीजेपी पर साधा निशाना: कहा- …राम जी से घात का पैसा धर्म-दान पात्र का पैसा…नहीं चाहिए नहीं चाहिए - August 16, 2026
- परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने के लिए यूपी सरकार का बड़ा कदम, अब होगी भोजन की अनिवार्य लैब टेस्टिंग - August 16, 2026