लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था, जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव जवाब दिया है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, जिस दिन से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डाक्टर मोहन सिंह यादव जी ने शपथ लिया है। सपा बहादुर अखिलेश यादव जी का PDA (परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सदस्य बहुत उखड़े उखड़े हैं। सैफई हवाई अड्डा बन सकता है तो बंदायू में क्यों नहीं।
डिप्टी सीएम के इस बयान पर शिवपाल यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, हम समाजवादी लोग तो चाहते हैं कि आप उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में हवाई अड्डा बनवा दें, लेकिन इसके पहले आप कौशांबी में एक हवाई पट्टी भी बना दें, अगर आपकी सरकार में सुनी जा रही है तो? वैसे भी पूरे प्रदेश में सड़क पर चलते हुए ‘हवाई’ सफर का अहसास तो हो ही रहा है सरकार।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026