लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बलिया जिले के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। सड़क हादसा लखनऊ के लोहिया पार्क के पास रविवार सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि टहलने के बाद वो स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
समाजवादी पार्टी बलिया के ज़िला अध्यक्ष श्री राजमंगल यादव जी का असमय निधन, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/IDoi9EvwDj
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 24, 2023
घटना की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी बलिया के ज़िला अध्यक्ष राजमंगल यादव जी का असमय निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
-एजेंसी
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026
- 25 वर्षों से रिश्तों की अटूट डोर बन रहा ‘माधवी बेटियों का मायका’: आगरा में आयोजित अनूठे उत्सव में झूम उठीं बेटियां - August 18, 2026