उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आगरा पुलिस के खिलाफ एक ट्वीट किया है। दरअसल आपको बताते चलें कि यह प्रकरण कमिश्नरेट आगरा के सैया थाने का है।
डीजीपी यूपी को भेजे गए शिकायती पत्र में और ट्वीट में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि सैया थाने पर मोदी गारंटी का होर्डिंग लगाया गया है। जो पुलिस की निष्पक्षता और कार्य पर सवालिया निशान लगा रहा है।
डीजीपी यूपी को भेजे गए अपने पत्र और ट्वीट में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने लिखा कि थाने के सामने भगवा रंग में लिखा है यह विज्ञापन पुलिस व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। क्योंकि इसके कारण पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।। इस विज्ञापन से ऐसा संदेश जा रहा है कि पुलिस थाने अब केवल भाजपा का, भाजपा के लिए और भाजपा के द्वारा है। तथा भाजपा से इतर लोगों के लिए यहां कोई जगह नहीं है।
अमिताभ ठाकुर ने थानों में इस प्रकार के राजनीतिक रंग के विज्ञापन नहीं देखे हैं। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को थानों में इस प्रकार के राजनीतिक संदेश देने वाले विज्ञापन नहीं लगाने के निर्देश देने का अनुरोध किया है
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026