Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मंडी समिति के सामने आज सुबह भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा मंडी समिति के सामने हुआ।
घटना सुबह सवा पांच बजे के आसपास की है। एत्मादपुर की ओर से आगरा आ रही स्कार्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर मंडी समिति के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई। सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। इसी बीच रामबाग की ओर से एत्मादपुर की ओर जा रहा कंटेनर आ गया। कंटेनर चालक ने स्कॉर्पियो बचाने का प्रयास किया, लेकिन गति अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। आखिरकार कैंटर की टक्कर स्कॉर्पियो से हो गई। इसके बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से भाग गए।
हादसे में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। आसपास के लोगों ने स्कार्पियो गाड़ी में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कार्पियो को तोड़कर अन्य लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। करीब एक घंटे बाद स्कॉर्पियो में फंसे अन्य लोगों को निकला जा सका। स्कार्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार थे। इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्कार्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है। यह चतरा झारखंड के एमडी हिफजुर्रहमान के नाम से पंजीकृत है। घायलों में एक ने बताया कि वे गया से आ रहे थे। फिर वह भी मूर्छित हो गया। चार घायलों में से कोई बोल नहीं पा रहा है।
मृतक
1. उपेन्द्र पासवान पुत्र सूरज देव पासवान निवासी डूमरी थाना हण्टरगंज जिला चतरा झारखण्ड उम्र 28 वर्ष चालक स्कॉर्पियो
2. गुड्डू कुमार पुत्र शिवनन्दन दास निवासी फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 17 वर्ष
3. बबलू प्रजापति पुत्र बृहम देव निवासी वडही विगहा भेरूआ थाना हण्टरगंज जिला चतरा झारखण्ड 25 वर्ष
4. विकास पुत्र बसंत भुइंया निवासी देवरिया पोस्ट विकोपुर थाना कोठी जिला गया बिहार 17 वर्ष
5.नागेन्द्र कुमार पुत्र क्रष्ण यादव निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 15 वर्ष
6. सुरेन्द्र कुमार पुत्र विगन भुइया नि0 उपरोक्त 17 वर्ष
7.राजेश पुत्र नामालूम निवासी हुसैडी जिला गया उम्र 26 वर्ष
8. अमन पुत्र नामालूम नि0 वरह जिला गया बिहार उम्र 24 वर्ष
9. विपिन पुत्र नामालूम नि0 बाहरा पोस्ट फुलवरिया जिला गया बिहार उम्र करीब 30 वर्ष
घायल
1. सुजीत पुत्र मरजू भुनिया निवासी कोडिया जिला गया बिहार उम्र 20 वर्ष
2. सूरज देव पुत्र तन्द्रो प्रजापति निवासी नामालूम उम्र 35 वर्ष
3. छोटू पुत्र विगन भुइंया निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 21 वर्ष
- Westace Casino – Giochi Onesti, Giocatori Felici e Vittorie da Essere Orgogliosi in Italia - August 20, 2026
- The Nordspin platform – Where Each Spin Matters - August 20, 2026
- Μέσα Υπεύθυνου Παιχνιδιού στο Hajper Casino για Καταναλωτές στην Ελλάδα - August 19, 2026