जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में फ़ोर-लेन सड़क के लिए बन रही एक सुरंग के धंसने से चार लोग घायल हो गए हैं और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.
बनिहाल के खूनी नाला इलाके में गुरुवार रात को सुरंग के मुहाने पर ही एक छोटा सा हिस्सा गिर गया था.
जम्मू-कश्मीर डिज़ास्टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी का कहना है कि टनल में काम कर रहे दस मज़दूर लापता हैं.
अधिकारियों का कहना है कि सेना और पुलिस का संयुक्त बचाव और राहत कार्य जारी है. राहतकर्मियों ने चार घायल लोगों को निकाला है.
सुरंग के भीतर कई बुलडोज़र, ट्रक और अन्य मशीनें भी दबी हुई हैं.
रामबान के डीसी मसर्रत इस्लाम और एसएसपी मोहिता शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. अंदर फंसे लोग उस कंपनी के कर्मचारी हैं जो इस टनल का ऑडिट कर रहे थे.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपीआई पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में आगरा के व्यापारी, जिलामुख्यालय में डीएम को सौंपा ज्ञापन - October 10, 2026
- जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके एयरपोर्ट पर हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रंका भी डिटेन - October 10, 2026
- आगरा में सनसनीखेज वारदात: सदर थाना क्षेत्र में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव - October 10, 2026