आगरा: दिल्ली राजमार्ग-19 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के निकट आज शनिवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई, एक अन्य सवारी घायल हो गई, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक 13 साल का बच्चा शामिल है।
हादसा इतना भीषण था कि एक बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
घटनाक्रम के अनुसार, एक ऑटो रिक्शा आठ सवारियों को लेकर भगवान टॉकीज की तरफ से सिकंदरा की तरफ जा रहा था। यहां गुरुद्वारा गुरु का ताल पर कट है। ऑटो रिक्शा के आगे एक ट्रक चल रहा था। इसी बीच पीछे से आए एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो रिक्शा दोनों ट्रकों के बीच में फंस गया। इस भीषण हादसे सवारियों के शवों के टुकड़े हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृत महिलाओं में एक शहर के अंग्रेजी मीडियम स्कूल की टीचर बताई गई है। वह स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही थी।
हादसे की सूचना पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी और डीसीपी सूरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों की पहचान करने के लिए ऑटो रिक्शा के अंदर जांच की। इस दौरान पुलिस को एक बैग मिला। उस बैग में एक स्वेटर, एक कोट और एक स्कूल का आई कार्ड था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, दुर्घटना में एक स्कूटर सवार भी टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरा। हादसे के मंजर को देखकर वह डर कर भाग गया।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026