रामलाल आश्रम आगरा में राम का स्वागत

आगरा में यमुना तट पर जय श्रीराम, रामलाल आश्रम बना अयोध्या धाम, केवट प्रसंग जीवंत, भव्य राज्याभिषेक

REGIONAL

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आगरा विकास मंच ने कराया अद्भुत कार्यक्रम

निषादराज गुह्य के वंशजों का सम्मान, कम्बल वितरण, भोज भी कराया

 

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, Bharat. आगरा विकास मंच ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रामलाल आश्रम, सिकंदरा में अद्भुत कार्यक्रम किया। यमुना नदी में केवट प्रसंग का जीवंत प्रदर्शन किया गया। नाव में बैठकर भगवान राम ने वनवास जाने के लिए सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के साथ यमुना नदी पार की। अयोध्यावासियों के नेत्र सजल हो गए। नदी के रास्ते जब लौटकर आए तो साथ में हनुमान जी भी थे। हर कोई हर्षित हो गया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयकारे से यमुना तट गूंज उठा। रामलाल आश्रम को अयोध्या नगरी का रूप देते हुए श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक किया गया।

अयोध्या से वनवास को जाते समय राम, लक्ष्मण, सीता वनवासी स्वरूप में नाव में सवार हुए। यह दृश्य अयोध्या वासियों से देखा नहीं जा रहा था। वे अश्रुपात कर रहे थे। केवट भी रोते हुए नाव ले जा रहा था। 12 वर्ष बाद अयोध्यावासियों ने देखा कि उसी नाव में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण लौटकर आ रहे हैं। सबसे आगे श्री हनुमान जी भगवा फहरा रहे हैं। अपने राम को देखकर अयोध्यावासी गद्गद हो गए। नदी के तट पर आ गए। यहीं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, उनकी पत्नी नीहारिका खंडेलवाल, मंच के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य संरक्षक राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह अनुपम दृश्य देखकर हर कोई जय श्रीराम की गूंज करने लगा। अयोध्यावासी निहाल हो गए। एक बार फिर उनके नेत्र सजल हो गए लेकिन यह प्रसन्नता का अतिरेक था।

Ram
राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का ऐसा मनमोहनक स्वरूप की बस देखते रहो।

निकिता अग्रवाल ने श्रीराम, खुशबू अग्रवाल ने सीता जी और राशि अग्रवाल ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। सबसे आगे हनुमान के रूप में मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। इन्हें अयोध्या के रूप में सजाए गए रामलाल आश्रम में लाया गया। ढोल नगाड़ों के बीच अयोध्या का भ्रमण कराया गया। फिर श्री राम को सिंहासन पर विराजमान कर राज्याभिषेक किया गया।

Read book

10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders: That Can Change Your Life

मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि भगवान राम अयोध्या में पधारे तो ‘जय श्रीराम’ की गूंज होने लगी। सभी ने अपने राम का भावभरे हृदय से स्वागत किया। ऐसा दृश्य उपस्थित हुआ कि वृद्ध माता-पिता के नेत्र सजल हो गए। उनका कहना था कि आगरा विकास मंच ने हमारे लिए रामलाल आश्रम में ही अयोध्या बसा दी।

नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल
आरती उतारते नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, राजकुमार जैनस,सुनील कुमार जैन, सुनील विकल।

जय-जयकार के बीच राज्याभिषेक करते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल एवं उनकी पत्नी उपायुक्त जीएसटी नीहारिका खंडेलवाल ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। उनके साथ आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन और आशीष जैन रहे।

Read Book

आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’

आश्रम के आसपास के गांवों में निषाद परिवार  रहते हैं। वे स्वयं को निषाद राज गुह्य का वंशज बताते हैं। ऐसे परिवारों को सम्मान किया गया। उन्हें भोज कराया गया। संदेश जैन ने इन सबको कम्बल वितरित किए। आश्रम में निवासरत 350 से अधिक बुजुर्ग माता-पिता को विशेष भोज कराया गया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने तय किया कि जल्दी ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन  करेंगे। जय श्रीराम के गूंज के साथ शुरू हुआ समारोह जय श्रीराम की गूंज के साथ संपूर्ण हुआ।

केवट प्रसंग
रामलाल आश्रम सिकंदरा आगरा में यमुना नदी पर केवट प्रसंग

इस मौक पर महेंद्र जैन एवं अनुराग ने वातावरण को राममय करने वाले भजन सुनाए। संचालन संदेश जैन ने किया। आश्रम के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।
Read book 

Why Can’t We Do?: The Power of Ten

कार्यक्रम में विजय सेठिया, कमलचंद जैन, क्षेत्र बजाजा कमेटी के सुनील विकल, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अजय चौरडिया, प्रकाश गुप्ता, अरविंद शर्मा गुड्डू, रेखा अग्रवाल, ममता जैन, पूर्वा जैन, नीलिमा सेठिया, सविता चौरड़िया, शालू जैन, पदमा सकलेजा, सतीश  चंद बंसल एडवोकेट, अनुपम भारद्वाज एडवोकेट, ज्योति शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Read book 

The Power of Ten: हम क्यों नहीं कर सकते

Dr. Bhanu Pratap Singh