अंतिम दिन रंगजुलूस, शहर की सड़कों पर निकले कलाकार तो जनता ने पुष्पवर्षा, विजेता भी घोषित, देखें पूरी सूची
Agra, Uttar pradesh, India. नृत्य, संगीत, गायन, वादन, ललितकला और नाटक के लिए समर्पित नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए) द्वारा आयोजित छठवां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में देशभर से आए कलाकार गुरुवार को विदा हो गए। अश्रुपूरित आँखों के साथ विदा हुए। फिर मिलेंगे यह कहते हुए विदा हुए। फिर बुलाना अलका दीदी… यह कहते हुए विदा हुए। पांच दिन में इतना हिल-मिल गए कि जाने का मन ही नहीं हो रहा था। लेकिन मिलन के बाद विछोह तो होना ही होता है। महोत्सव संयोजक और एनटीए की निदेशक अलका सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, मंच संचालक श्रुति सिन्हा, डांसर टोनी फास्टर, रितु गोयल से तो मानो आत्मिक प्रेम ही हो गया। यही सब तो इन कलाकारों की पल-पल चिन्ता कर रहे थे।

आगरा के गौरव में सौ गुना वृद्धि
महोत्सव संयोजक अलका सिंह और समन्वयक बंटी ग्रोवर का कहना है कि सातवां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव और विशाल स्तर पर होगा। जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास होगा। ताजमहल के शहर आगरा ने कलाकारों को बहुत मान-सम्मान दिया। कलाकारों ने जाते-जाते जो बातें कही हैं, वे आगरा शहर के गौरव को सौ गुना करने वाली हैं। ताजमहल के साये में ताज नेचर वॉक पर प्रस्तुति कलाकारों को आजीवन याद रहेगी। हर कलाकार चाहता है कि उसकी प्रस्तुति ताजमहल के साये में हो, जो अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में पूरी हुई।

रंग जूलूस में अद्भुत नजारा, पुष्पवर्षा
अंतिम दिन रंग जूलूस में अद्भुत नजारा दिखाई दिया। कलाकारों पर फूलों से वर्षा की गई। शाहगंज बाजार में घोड़ियों पर बैठकर नन्हीं कलाकार नृत्य कर रही थीं। सड़क पर महोत्सव के आयोजक एवं कलाकार नृत्य कर रहे थे। दर्शक फूलों की वर्षा कर रहे थे। सर्वप्रथम श्री सोमनाथ धाम शाहगंज पर हेमंत भोजवानी के संयोजन में योगी जहाज नाथ, योगी रुद्रनाथ ने सभी कलाकारों व अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। जादूगर एस.कुमार ने जादू दिखाया। वैष्णवी शर्मा ने भरतनाट्यम शैली में ‘शिव शम्भू स्वयंम भू… पर शिव महिमा प्रस्तुत की। सहेली दास ने कलश लेकर नृत्य प्रस्तुति दी। अर्पिता विश्वास, विनीता सरकार, पूजा गुप्ता पूरे रंग जलूस की आकर्षक बनी रहीं। कलाकार अपनी परंपरागत वेशभूषा पहन पूरे मार्ग में बैंडबाजों की धुन पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का समापन शाहगंज गुरुद्वारा पर हुआ। यहां प्रधान बॉबी आनंद द्वारा गुरु घर के सरोपे पहनाकर व अरदास करके कलाकारों व आयोजकों को सम्मानित किया गया।

महोत्सव क्वीन और प्रिंसेज
महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि इस बार महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर अर्पिता विश्वास रहीं। महोत्सव क्वीन वैष्णवी शर्मा को, महोत्सव प्रिंसेज सहेली दास व विनीता सरकार को बनाया गया। कला प्रेरक सम्मान सिकंदर राजपूत एवं जादूगर एस.कुमार को दिया गया।

डांस (जूनियर)
वाणी पाठक (प्रथम), रिद्धी बंसल (द्वितीय), ऊर्जा गुप्ता (तृतीय), वर्षा गौतम (सांत्वना)।
डांस (सीनियर)
वैष्णवी शर्मा (प्रथम), मुस्कान (द्वितीय)
सिंगिंग
अंकित मिश्रा (प्रथम), रोबी (द्वितीय)

इंस्ट्रूमेंट
अर्जुन कुमार (वॉयलिन)
सौरभ दुबे (तबला)
फैंसी ड्रेस
दर्पन भदौरिया (स्पेशल)
ड्राइंग (जूनियर)
कनक भदौरिया (प्रथम), सोहम राजावत (द्वितीय)

सिंगिंग प्रस्तुति
अंजू शर्मा, एद्विक गर्ग, ऋषित गोयल, आदर्ष कुमार, रवि अग्रवाल
महोत्सव नृत्य प्रस्तुति
नित्या पाठक, जया अग्रवाल, प्राची सिंह, एकता दारदा, समीक्षा दारदा, देवांशी बिस्वास, प्रतिष्ठा अग्रवाल, रायना दुबे, सान्वी खुराना, सान्वी गोयल, जिवितेश गौतम, ज्योति गोयल, नीरज मिश्रा।
शास्त्रीय नृत्य
डोरोथी एंजेला कश्यप (प्रथम)
निशिता डेका (प्रथम)
परिश्मिता कलिता (प्रथम)
लायना कलिता शास्त्रीय फोक बिहू (प्रथम)

रंग जुलूस में साथ-साथ
यात्रा के दौरान समन्वयक बंटी ग्रोवर, डॉ. आनंद टाइटलर, ब्रह्माकुमारी ममता धवन, दर्शना बहन के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनों का दल जुलूस में शामिल रहा। लालाराम तैनगुरिया, एस.के. बग्गा, ऋतु गोयल, अमित कोरा, सोमा सिंह, राखी अग्रवाल, टोनी फास्टर, दीपक सरीन, रवी अग्रवाल, घनश्याम खियानी,चंद्र नाथवानी, लछमन भावनानी,किशन कल्वाणी, नरेश लखवानी, कन्हैया सोनी, ओम प्रकाश इली, संजय नोतनानी, सुंदर चेतवानी, मनोज नोतनानी नरेश चावला, राहुल, जीतू, लोकेश, जीवतराम, लक्ष्मण, आदि उपस्थित रहे। रंग जुलूस का स्वागत किशन जग्गी, धनराज, इल्ली भाई, टीकम भाई, ललित नाथवानी, ऋषि, मनोज गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, अंजू शर्मा, प्रकाश लक्की, डॉ. नारायणदास, राजेश धनवानी, विक्की धनवानी, घनश्याम भगवानी, राजू भाई, मोहनलाल बजाज, जय प्रकाश धर्माणी, अरुण कुमार सिंह आदि ने किया।

पूरे महोत्सव में सहयोग किया
डॉ. विजय किशोर बंसल, डॉ. आनंद टाइटलर, महंत योगेश पुरी, महंत निर्मल गिरि, डॉ. रेनुका डंग, डॉ. राहुल राज, नितेश शर्मा, दीपक कालरा, सविता कालरा, अंकुर अग्रवाल, नैनी आसवानी ‘नंदू भाई’, सुरेश चंद्र गर्ग ‘तपन’, दिनेश अग्रवाल, अमित खत्री, सुशील गुप्ता, वीना अग्रवाल, रजत अस्थाना, अमित अग्रवाल, आशीष लवानियां, मुकेश जैन, संजय तोमर, दीपिका डॉ. प्रवीण गुप्ता, आशीष अग्रवाल।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026